जाने, हरियाणा में लव जिहाद कानून पर अनिल विज ने क्या लिखा ट्वीट में

चंडीगढ़ | देश के अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी लव जिहाद पर बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है. प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बता दे कि हरियाणा में लव जिहाद पर कानून बनाने के लिए तीन सदस्य ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन कर दिया गया है. इस कमेटी में आईपीएल टीएल सत्यप्रकाश, एडीजीपी नवदीप विर्क और एडीशनल एडवोकेट जनरल दीपक मनचंदा को शामिल किया है. यह कमेटी अन्य राज्यों में लव जिहाद पर बने कानूनों का अध्ययन करेगी.Anil Vij

यूपी में भी मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 को मंजूरी दे दी है. इस कानून के तहत अब प्रदेश में बलपूर्वक, झूठ बोलकर,लालच देकर, या अन्य किसी कपट पूर्ण तरीके से अथवा विवाह के लिए धर्म परिवर्तन गैर जमानती अपराध होगा.राज्यपाल की मंजूरी लेते ही यह कानून पारित हो जाएगा. अनिल विज ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

मंत्री अनिल विज द्वारा बांधे गए योगी आदित्यनाथ की तारीफों के पुल

मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीखों की झड़ी लगा दी. उन्होंने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर यूपी सरकार की वाहवाही की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए योगी कैबिनेट ने इस कानून पर अंतिम मुहर लगा दी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद. और जल्द ही हरियाणा भी लव जिहाद पर कानून बनाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.