अक्टूबर में करीब 15 दिन रहेगा बैंकों का अवकाश,समय रहते निपटा लें जरूरी कार्य

सिरसा I कोरोना संकट के कारण आमजनमानस को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, चाहे वे कामकाज सम्बन्धी हों या फिर स्वास्थ्य सम्बंधित. वैसे तो अब धीरे धीरे लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट रही है.

State Bank of India

जिससे वे फिर से अपनी नियमित दिनचर्या को शुरू कर रहे हैं. कोरोना संकट के दौरान भी लोकडाउन में केवल बैंकिंग सेक्टर जैसी संस्थाओं ने ही अपना कार्य नियमित रखा है. परन्तु अक्टूबर माह में लोगों को बैंकिंग के काम के लिए पहले से ही योजना बनानी होगी,क्योंकि इस महीने बैंक में शनिवार,रविवार समेत दुर्गापूजा, दशहरा, रामनवमी,मिलाद-ए-शरीफ समेत कई छुट्टियां हैं.

अतः इन दिनों करीब 15 दिन का अवकाश रहेगा.इसलिए लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए उन्हें योजनाबद्ध तरीके से अपने बैंक सम्बन्धी कार्य पूरे करने होंगे अन्यथा इसके लिए उन्हें नवम्बर तक का इंतजार करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

2 ऑक्टोबर को गांधी जयंती से शुरू होकर, शनिवार- रविवार व अन्य त्योहारों के साथ 31 ऑक्टोबर को वाल्मीकि जयंती के चलते लगभग पूरे महीने 2,3 दिन के अंतराल पर छुट्टियां रहेंगी.इसलिए बैंकों ने अपना कैलेंडर जारी कर दिया है जिससे ग्राहकों को परेशानी न हो.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts