किसान हिसार में कर सकते हैं बड़ा धमाका, राज्य मंत्री अनूप धानक की कोठी के आगे लगे 3 स्टेप में बैरिकेट

हिसार । हिसार में किसान किसी भी वक्त कर सकते हैं राज्य मंत्री अनूप धानक जी के घर पर एक बड़ा धमाका, क्योंकि यहां पर बहुत भारी भीड़ किसानों की आने वाली है. इस तरह की जानकारी सूत्रों से मिल रही है और किसान राज्य मंत्री अनूप धानक जी की कोठी का घेराव करने वाले है, उन से इस्तीफा मांगने वाले हैं. इस तरह की खबरें लगातार मिल रही है.

VORODH PRDARSHAN

घर के सामने बनाए 3 बैरियर

राज्य मंत्री अनूप धानक जी के घर के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. चारों ओर पूरी दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस कर्मियों ने हेलमेट तक पहने हुए हैं. राज्य मंत्री अनूप धानक जी के घर के सामने तीन बैरियर लगाए गए हैं. सवाल यह उठता है कि क्या किसान इन बैरियर को तोड़ पाएंगे. कुछ किसान लांधड़ी टोल से, कुछ सरसोद से तो कुछ इधर उधर से इकट्ठे होकर किसान राज्य मंत्री अनूप धानक के निवास स्थान पर आने वाले हैं और उनकी कोठी का घेराव कर उनसे इस्तीफा मांगने वाले हैं.

मिल सकती है शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अनुमति

डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने सुरक्षा की कमान संभाली हुई है. कुछ ही देर में ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान यहां पहुंच सकते हैं. फिलहाल यहां पर वाटर कैनन या आंसू गैस जैसे कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं. हो सकता है कि किसानों को यहां पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने दिया जाए.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts