Gold Prices in Haryana: हरियाणा में होली के अगले दिन सोने के दामों में गिरावट, जानिए आज के भाव

चंडीगढ़ | हरियाणा में सोने की कीमतों (Gold Prices in Haryana) में 30 मार्च यानि मंगलवार को फिर से गिरावट देखने को मिली है. सराफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में प्रति दस ग्राम 100 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली. राजधानी से सटे गुरुग्राम में 30 मार्च को 22 कैरेट सोने की कीमत 43,160 रुपए प्रति दस ग्राम है, वहीं शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 43,260 रुपए प्रति दस ग्राम थी. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 45,310 रुपए प्रति दस ग्राम है.26 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत यहां 45,440 रुपए प्रति दस ग्राम थी.

gold price news

वहीं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी सोने की कीमतों में 100 रुपए तक की नरमी देखने को मिली है. यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 44,060 रुपए प्रति दस ग्राम है, जबकि 26 मार्च को यहां कीमत 44,160 रुपए प्रति दस थी. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत कल जहां 48,170 रुपए प्रति दस थी, आज 48,060 रुपए प्रति दस ग्राम रहीं.

फरीदाबाद में भी सस्ता हुआ सोना

फरीदाबाद में मंगलवार को 22 कैरेट सोने का भाव 43,110 रुपए प्रति दस ग्राम है, वहीं 26 मार्च को 22 कैरेट सोने की कीमत 43,210 रुपए प्रति दस ग्राम थी. वहीं 24 कैरेट सोने के भाव 45,320 रुपए प्रति दस ग्राम है. शुक्रवार को यहां 24 कैरेट सोने का भाव 45,410 रुपए प्रति दस ग्राम था. 30 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 90 रुपए सस्ता रहा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.