कारों के लिए एथनॉल-पेट्रोल ब्लेंड E20 को मंजूरी, प्रदूषण भी घटेगा और खर्चा भी

नई दिल्ली ।  पैट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल सरकार ने बाइक्स और कारों में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है. E20 पैट्रोल से मतलब ऐसा पेट्रोल जिसमें 20% एथेनॉल मिला होगा. सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने E20 के इस्तेमाल के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

PETROL
E20 का पैट्रोल इस्तेमाल की इजाजत

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि E20 एक ऐसा पेट्रोल है जो वातावरण के लिए बहुत अच्छा है. क्योंकि इससे कार्बन मोनोऑक्साइड व हाइड्रोकार्बन सामान्य पेट्रोल के मुकाबले बहुत कम निकलता है. इस ईंधन के लिए कार और बाइक मैन्युफैक्चरिंग को अलग से बताना होगा कि कौन सा वाहन E20 के लिए उपयुक्त है. इसके लिए वाहन में अलग से स्टीकर लगाना होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले- बल्ले, ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर मिलेगा 10 फीसदी एक्स्ट्रा इंसेंटिव
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.