6 मार्च से बदलेगा मौसम, हरियाणा में बारिश के साथ आएंगे ओले

चंडीगढ़ । मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. मार्च के महीने में दुसरी बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होने के कारण अधिकांश स्थानों पर बदलाव देखा जाएगा. 7 मार्च को पंजाब व उतरी हरियाणा में ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि 8 मार्च को पश्चिम विक्षोभ का असर कम हो जाएगा. अगर बारिश के साथ ओलावृष्टि होती है तो ठंड लंबे समय तक चलेगी.

Barish Image

कृषि विभाग ने किसानों को सचेत करते हुए कहा है कि वे 8 मार्च तक फसलों में सिंचाई ना करें. सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ के पुर्वानुमान को देखते हुए कृषि एवं कल्याण विभाग के डीडीए आदित्य प्रताप डबास ने किसानों को सलाह दी है कि वे 8 मार्च तक फसलों में सिंचाई ना करें क्योंकि अगर 7 मार्च को बारिश के साथ ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलती है तो गेहूं व सरसों की फसल के गिरने की संभावना बढ़ जाएगी. इससे फसलों के उत्पादन पर भी असर पड़ेगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

न्युनतम तापमान में गिरावट

वीरवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलीं.जो सामान्य से 1 डिग्री कम 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई वहीं अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह के समय नमी की मात्रा 98 फीसदी दर्ज की गई. केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में बादल छा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.