महेंद्रगढ़ | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा नारनौल के यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में नारनौल रोडवेज डिपो को 25 नई बसों का तोहफा मिला है, जिसके बाद डिपो में बसों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 173 हो गया है. इन बसों के विभिन्न रूटों पर संचालन से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा.
सुगम होगी यात्रा
रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि नई बसों का इंश्योरेंस और पासिंग का कार्य प्रगति पर है. प्रकिया पूरी होते ही इन बसों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी ताकि यात्रियों को आरामदायक सफर का लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि नई बसों के शामिल होने से रोडवेज के बेड़े को मजबूती प्रदान हुई है. इससे ग्रामीण यात्रियों को समय पर और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी.
नारनौल में भीड़- भाड़ से छुटकारा
जीएम ने बताया कि त्यौहारी सीजन पर नई बसों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त भीड़- भाड़ से छुटकारा मिलेगा. यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इन बसों को लंबे रूटों पर संचालित किया जायेगा. जो बसें लंबे रूटों पर संचालित हो रही हैं, उन्हें गांव- कस्बों के लिए मोड़ा जाएगा. इससे ग्रामीण यात्रियों को समय पर और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी.
