महेंद्रगढ़ में रक्तदान शिविर, 95 यूनिट रक्त जुटाया; रक्तदाताओं को मिले हेलमेट

महेंद्रगढ़ | हरियाणा में महेंद्रगढ़ के मोहल्ला जवाहरनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मौदाश्रम मंदिर के सामने स्थित बचपन प्ले स्कूल और श्री ओम साईंराम एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में लगाए गए इस शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया. शिविर के दौरान कुल 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया. विद्यालय संस्थापक शेर सिंह सैनी और नारनौल से पहुंचे मुख्य अतिथि मनीष गोगिया ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया. इस दौरान विद्यालय चेयरमैन रमेश सैनी, समाजसेवी वीरेंद्र दीवान उर्फ बाली दीवान और डॉक्टर विपिन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.

Raktdaan Blood Donation

रक्त संग्रह के लिए जीआरपी ब्लड बैंक और विजय हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल नारनौल से करीब 11 कर्मचारियों की टीम पहुंची थी. डॉक्टर विपिन कुमार की देखरेख में टीम ने रक्तदान करने पहुंचे लोगों की पहले स्वास्थ्य जांच की. जांच में उपयुक्त पाए गए रक्तदाताओं से रक्त लिया गया और कुल 95 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ.

जांच के बाद लिया गया रक्त

विद्यालय चेयरमैन रमेश सैनी और समाजसेवी वीरेंद्र दीवान उर्फ बाली दीवान ने कहा कि रक्तदान को सबसे बड़ा दान माना जाता है. उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दिए गए रक्त की कुछ बूंदें उसके लिए जीवनदान साबित हो सकती हैं. इसलिए स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. शिविर के समापन पर रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का सम्मान किया गया. सभी रक्तदाताओं को यादगार चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिए गए. सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए उन्हें एक- एक हेलमेट भी प्रदान किया गया.

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में विद्यालय MD कुलदीप सैनी, ब्रांड एंबेसडर मुकेश मेहता, लेक्चरर रमेश टॉक, समाजसेवी विकास तिवाड़ी, देवेंद्र यादव, ईश्वर सैनी, सुरेश गोस्वामी, पूर्व पार्षद विजय कुमार, पार्षद अशोक सैनी, विद्यालय प्राचार्या शालिनी गोयल, पूनम गोस्वामी, मोनिका दीवान और प्रवक्ता अमरसिंह सोनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.