खुशखबरी: अटेली विधानसभा क्षेत्र की 27 सड़कें होंगी चकाचक, 27 करोड़ की बजट राशि जारी

महेंद्रगढ़ | ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा क्षेत्र में 27 सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य किया जाएगा. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इसके लिए 27 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की हैं.

Smart Sadak Road

स्वास्थ्य मंत्री की रंग लाई मेहनत

अटेली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक एवं सूबे की नायब सैनी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में आज हल्के की 2 दर्जन से ज्यादा सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए 27 करोड़ रुपए की राशि आवंटित हुई है. प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समूचे हरियाणा का एक समान विकास कर रही है. इन सड़कों के निर्माण से लोगों का सफर आसान और सुरक्षित हो सकेगा.

इन सड़कों की बदलेगी तस्वीर

सड़क रुपए
नारनौल- रेवाड़ी रोड से धनौंदा तक 7.42 लाख
एमकेएलएन रोड से गुढ़ा तक 54.38 लाख
रसूलपुर से रसूलपुर की ढाणी रोड तक 23.5 लाख
गणियार से विजय नगर सीमा तक 12.27 लाख
खरकड़ा बास से खरकड़ा तक 13.81 लाख
गुढ़ा से गुढ़ा की ढाणी तक 23.8 लाख
स्याणा से दुधवा सीमा तक 79.91 लाख
खेड़ी से बाघोत तक 107.07 लाख
स्याना से दातौली सीमा तक 64.94 लाख
सीहोर से बाघोत रोड तक 159.03 लाख
अटेली कनीना से कारिया मार्ग तक 12.75 लाख
एफएसके ढाणी अटाली का रास्ता 4.4 लाख
करीरा से हरिजन चौपाल स्कूल तक 61.82 लाख
एफएसके रोड से कोका तक 16.23 लाख
नारनौल- रेवाड़ी रोड से उनिंदा तक 33.96 लाख
नारनौल- रेवाड़ी से खेड़ी तक 8.6 लाख
महासर गांव 7.32 लाख 362.38 लाख
कनीना महेंद्रगढ़ से बाघोत तक 668.71 लाख
चिड़िया कनीना से गांव बाघोत तक 52.4 लाख
कनीना अटेली से रामबास तक 156.49 लाख
एफएसके मुंडायन 43.52 लाख
चिड़िया कनीना से बास मार्ग तक 47.41 लाख
बवाना से भोजावास तक वाया सुंदरह 362.07 लाख
खरखड़ावास से स्कूल तक 38.77 लाख
करीरा गांव 106.85 लाख
जेएनएस से करीरा तक 112.38 लाख
यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ में बेहतर चिकित्सा सेवाओं का मिलेगा लाभ, 3 गांवों में PHC और एक में बनेगी CHC

आर्थिक विकास को बढ़ावा

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि अटेली हल्के की इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य पूरा होने पर लोगों को बेहतर सड़क नेटवर्क का लाभ मिलेगा. इससे न केवल सफर आसान और सुरक्षित होगा, बल्कि क्षेत्र का आर्थिक विकास भी रफ्तार पकड़ेगा. किसी क्षेत्र के आर्थिक विकास में मजबूत सड़क नेटवर्क महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.