महेंद्रगढ़ में कार और ट्राले की टक्कर, आर्मी जवान सहित दो की मौत

महेंद्रगढ़ । हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. बता दें कि जिले के गांव नांगल सिरोही के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी व ट्राली की टक्कर में गांव डेरोली अहीर के दो लोगों की मौत हो गई. दोनों महेंद्रगढ़ से अपने गांव जा रहे थे. यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ.

mahendergarh news today

कार और ट्राले की टक्कर में दो युवकों की मौत 

बता दें कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया. गांव डेरोली अहीर का 45 वर्षीय राज सिंह आर्मी में कार्यरत था, वह अपने घर आया हुआ था. वहीं इसी गांव का करीब 48 वर्षीय कुलदीप , दोनों गाड़ी में सवार होकर महेंद्रगढ़ किसी काम के लिए आए थे.

मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे वह वापस कार से अपने गांव जा रहे थे. तभी रास्ते में उनकी कार की टक्कर एक ट्राले से हो गई. बता दें कि हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. मृतक राज सिंह के दो लड़की और एक लड़का है. वही कुलदीप सिंह की एक लड़की, एक लड़का है. फिलहाल दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा की बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुंचे सीएम नायब सैनी समेत कई बड़े नेता
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.