जोधपुर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के संचालन समय में बदलाव, महेंद्रगढ़ स्टेशन पर नए समय पर करेगी ठहराव

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. आगामी गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा जोधपुर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई थी लेकिन अब खबर सामने आई है कि इस ट्रेन के न केवल संचालन समय में बदलाव किया गया है बल्कि संचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है. अब यह ट्रेन नए समयानुसार महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी.

Indian Railway

जोधपुर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का नया शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04829/30, जोधपुर- गोरखपुर- जोधपुर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है. अब यह ट्रेन जोधपुर से 21 मई से 9 जुलाई तक तथा गोरखपुर से 22 मई से 10 जुलाई तक दोनों साइड कुल 8-8 फेरे लगाएगी.

उन्होंने बताया कि नई समय- सारिणी के अनुसार ट्रेन नंबर 04829, जोधपुर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन महेंद्रगढ़ स्टेशन पर रात 01.05 बजे आगमन करेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ जाएगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04830, गोरखपुर- जोधपुर स्पेशल ट्रेन महेंद्रगढ़ स्टेशन पर शाम 05.39 बजे आगमन करेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद प्रस्थान करेगी.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ में सरसों के भाव में तेजी से किसानों में छाई खुशियां, MSP से ज्यादा मिल रही कीमत

कई शहरों की यात्रा होगी आसान

यह ट्रेन रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और अयोध्या सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिसका सीधा फायदा महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता को मिलेगा. उन्हें इन शहरों के लिए सीधी और सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी. आगामी गर्मी की छुट्टियों में इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से जहां नियमित ट्रेनों से यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर पर्यटन स्थलों पर भ्रमण करने की योजना बना रहे लोगों के लिए सीट मिलना आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.