जेल में कोरोना ने मचाया तांडव, 294 कैदी हुए कोरोना पॉजिटिव, कई कैदियों की रिपोर्ट बाकी

महेंद्रगढ़ । महेंद्रगढ़ जिले में कोरोना का तांडव मचा हुआ है. यहां लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. दिन प्रतिदिन कोरोना के केसेस बढ़ते ही जा रहे हैं. बता दें कि नसीबपुर जेल में भी कोरोना ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है. 2 दिन के अंदर जेल में 294 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यह आंकड़ा चौंकाने वाला है. जेल में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से प्रशासन की नींद उड़ी हुई है.

narnaul jail

2 दिन में 294 कैदी हुए कोरोना संक्रमित 

इसी वजह से 5 मई को डीसी अजय कुमार व एसपी चंद्रमोहन ने जेल का दौरा किया था. उन्होंने जेल स्टाफ को विशेष एहतियात बरतने के आदेश दिए थे. साथ ही जेल अधिकारी सरवर  सिंह को भी निर्देश दिए गए थे कि जेल के अंदर व बाहर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाए. सरवर सिंह ने बताया था कि कैदियों को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए गए हैं. साथ ही समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है. फिर भी जेल में कोरोना के केसेस बढ़ रहे हैं. सीएमओ डॉ अशोक कुमार के अनुसार जेल में कैदियों के सैंपल लेने का दौर अभी जारी है. अभी कई कैदियों की रिपोर्ट आना भी बाकी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.