महेंद्रगढ़ की बेटी सोनिया ने देशभर में बढ़ाया हरियाणा का मान, नेवी में बनी सब-लेफ्टिनेंट

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के झगडोली गांव की बेटी सोनिया सोनी ने भारतीय नौसेना में सब- लेफ्टिनेंट बनकर जिले और पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ- साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है. सोनिया को बचपन से ही देश सेवा का जुनून था. इसके पीछे सबसे बड़ी प्रेरणा उनके पिता प्रदीप कुमार सोनी रहे जो भारतीय नौसेना में कमांडर के पद पर कार्यरत हैं.

Sonia Soni Mahendragarh

पिता को वर्दी में देखकर ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह भी सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सेवा करेंगी. उनके दादा नोबतराम सोनी एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं.

ऐसा रहा बचपन

सोनिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेवी चिल्ड्रन स्कूल से की, जहां से उन्हें अनुशासन और जिम्मेदारी की सीख मिली. इसके बाद उन्होंने वेलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल से बी.टेक की डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य तय किया और पूरी लगन के साथ इसकी तैयारी शुरू कर दी. सब- लेफ्टिनेंट बनने का सफर आसान नहीं था. सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) की कठिन चयन प्रक्रिया को पार करने के लिए सोनिया ने लगातार मेहनत की.

यह भी पढ़े -  हरियाणा को 23 अगस्त को मिलेगी सौगात, CM सैनी करेंगे नए रेल यार्ड का उद्घाटन

खुशी का माहौल

उनकी लगन और आत्मविश्वास का ही नतीजा रहा कि उन्होंने महज 21 साल की उम्र में एक नहीं… बल्कि दो बार SSB परीक्षा पास की. सोनिया के चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने खुशी जताई. गांव में लोग एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मना रहे हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.