खुशखबरी: महेंद्रगढ़ स्टेशन पर ठहराव करेगी दिल्ली कैंट- बीकानेर वंदे भारत ट्रेन, फटाफट देखें टाइमिंग

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) के ठहराव को लेकर बना सस्पेंस पूरी तरह से दूर हो गया है. इस ट्रेन के ठहराव का रेलवे ने टाइम-टेबल जारी कर दिया है. बता दें कि महेंद्रगढ़ स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को लेकर भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी. उस समय रेलमंत्री ने इस ट्रेन के ठहराव का ठोस आश्वासन दिया था.

Vande Bharat Train

सांसद ने जताया आभार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह को एक पत्र जारी किया है, जिसमें लिखा है कि आपके पत्र के संदर्भ में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 26471/ 72, बीकानेर- दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को मंजूरी प्रदान की गई है.

वहीं, वंदे भारत ट्रेन का महेन्द्रगढ़ स्टेशन पर ठहराव का पत्र मिलने पर सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है.

वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल

  • बीकानेर- दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन रोजाना बीकानेर से सुबह 05.40 बजे रवाना होकर वाया रतनगढ़, चुरु, सादुलपुर और लोहारू होते हुए सुबह 09.48 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी. यहां पर ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ते हुए वाया रेवाड़ी व गुरुग्राम होते हुए 11.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
  • इसी तरह वापसी में दिल्ली कैंट से वंदे भारत ट्रेन रोजाना शाम को 04.45 बजे रवाना होकर वाया गुरुग्राम और रेवाड़ी होते हुए 06.28 बजे महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी. यहां ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ते हुए रात को 11.05 बजे बीकानेर पहुंचेगी. बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव का महेंद्रगढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.