जयपुर- रेवाड़ी रेलखंड पर डबलिंग का काम, कई ट्रेनें रद्द; इन जिलों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

रेवाड़ी | उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी रेलखंड पर कुंड, खोरी और पाली स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग कार्य के चलते अगस्त और सितंबर में रेल यातायात प्रभावित रहेगा. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इस काम के लिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव का कार्यक्रम जारी किया है. इसके तहत, कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. इसका असर नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी, नीमकाथाना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों पर पड़ेगा.

Train Rail Cancel

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 59709 जयपुर- भिवानी और 59710 भिवानी- जयपुर को 12 अगस्त से 24 सितंबर तक रद्द किया गया है. वहीं, 19620 रेवाड़ी- फुलेरा, 19619 फुलेरा- रेवाड़ी और 19621 फुलेरा- रेवाड़ी ट्रेनें 29 अगस्त से 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी. इन ट्रेनों के रद्द रहने की अवधि 27 दिन रहेगी.

इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

59633 रेवाड़ी- रींगस और 59634 रींगस- रेवाड़ी ट्रेनें 29 अगस्त से 20 सितंबर तक 8- 8 दिनों के लिए रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 19622 का खोरी स्टेशन पर 29 अगस्त से 24 सितंबर तक 27 ट्रिप के दौरान ठहराव नहीं होगा. पैच डबलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है. 19618 रेवाड़ी- मदार जंक्शन ट्रेन 29 से 31 अगस्त और 1 से 24 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी.

इसी तरह 74041 दिल्ली- रेवाड़ी और 74042 रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेनों के भी कुछ निर्धारित दिनों में मार्ग में बदलाव रहेगा. रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों को अलवर-जयपुर होकर चलाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गाय के बछड़े के जन्म पर छपवाए कार्ड, बुलाए 1 हजार मेहमान; बेटे की तरह हुई छठी और कुआं पूजन

रेवाड़ी- अलवर- जयपुर होकर चलेंगी ट्रेनें

रेलवे ने 15091 दुर्ग- टनकपुर, 19604 गोड्डा-दौराई, 14087 दिल्ली- जैसलमेर, 22452 चंडीगढ़- बांद्रा एक्सप्रेस और 22950 दिल्ली सराय रोहिल्ला- बांद्रा एक्सप्रेस के भी निर्धारित दिनों में मार्ग में बदलाव किया है. इन ट्रेनों को रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा मार्ग के बजाय रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलाया जाएगा. इससे संबंधित रूट के यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के बदले हुए मार्ग की जानकारी लेना जरूरी होगा.

यात्रियों से अपील

रेलवे के कार्यक्रम के अनुसार, 12065/ 12066 दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर शताब्दी/ एक्सप्रेस और 20473/ 20474 उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रोहिल्ला चेतक सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी प्रभावित क्षेत्र से संबंधित हैं. हालांकि, इन दोनों ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा. इन्हें नॉन- स्टॉप चलाने की व्यवस्था की गई है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन, रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन की जानकारी जरूर जांच लें. पैच डबलिंग कार्य के चलते अलग- अलग तारीखों में ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.