खाटूश्याम जी के भक्तों के लिए आई अच्छी खबर, नारनौल से शुरू हुई स्पेशल बस सेवा; इतना लगेगा किराया

महेंद्रगढ़ | राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर (Khatushyam Temple) में हर साल की तरह इस बार भी वार्षिक फाल्गुनी मेला आयोजित किया जाएगा. 8 मार्च से 10 मार्च तक चलने वाले इस मेले को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है. सिर्फ आसपास के राज्यों से ही नहीं, बल्कि देश- विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में पहुंचते हैं. इतना ही नहीं, कुछ लोग पैदल भी बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचते हैं.

Haryana Roadways Bus

आज से शुरू हुई स्पेशल बस सेवा

मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से नारनौल होकर गुजरते हैं, जिससे पूरा माहौल श्याममय हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने खास तैयारी की है. अब नारनौल से खाटू श्याम जी के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी. आज 7 मार्च से यह विशेष सेवा शुरू कर दी गई है. पहली बस सुबह 8:30 बजे रवाना की गई, जबकि 9:30 बजे से नियमित अंतराल पर बसों का संचालन शुरू हो गया है. शाम 7:30 बजे तक ये बसें खाटू श्याम जी के लिए उपलब्ध रहेंगी.

140 रुपये होगा किराया

इस बारे में जानकारी देते हुए रोडवेज के सीआई ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार से स्पेशल बसों का संचालन शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि पहली नियमित बस सुबह 8:30 बजे रवाना होगी, जबकि दूसरी बस रेवाड़ी डिपो की 9:00 बजे जाएगी. इसके बाद, हर आधे घंटे पर बसें चलाई जाएंगी, जो शाम 7:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी. इस रूट पर एक सवारी के लिए किराया 140 रुपये तय किया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts