महेंद्रगढ़ में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 करोड़ से अधिक रुपयों से इन नहरों का होगा जीर्णोद्धार

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से किसानों और ग्रामीणों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 6.60 करोड़ रुपए की एक बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है जिसके तहत जिले की नहरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा. महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक कंवर सिंह यादव ने इस पहल के लिए सीएम नायब सैनी और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का आभार व्यक्त किया है.

Crop Calendaring Farming Kisan

इन नहरों का होगा जीर्णोद्धार

पिछले साल मई महीने में आयोजित हुई धन्यवाद रैली में बीजेपी विधायक कंवर सिंह यादव ने सीएम नायब सैनी के सामने इस मांग को रखा था. तब मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि इस परियोजना पर जल्द से जल्द काम शुरू किया जाएगा. अब इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है जिसके तहत महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जेरपुर माइनर, निहालवास माइनर, सिसोठ माइनर और खायरा माइनर का जीर्णोद्धार किया जाएगा.

विधायक कंवर सिंह यादव ने इस परियोजना को मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इन माइनरों के जीर्णोद्धार कार्य से इनके आसपास के गांवों के किसानों और ग्रामीणों को सीधा फायदा पहुंचेगा. इन नहरों के जीर्णोद्धार से सिंचाई व्यवस्था पहले से मजबूत होगी. किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा तो फसल पैदावार में इजाफा होगा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

क्षेत्र के समग्र विकास को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने बताया कि यह परियोजना जल संरक्षण को बढ़ावा देगी, जिससे खेतों तक नियमित और पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा. बीजेपी विधायक ने कहा कि जल्द ही इस परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके. निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि लंबे समय तक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलता रहें. यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.