नारनौलवासियों के लिए आई खुशखबरी, जलसंकट से छुटकारा दिलाएगी 3 करोड़ की योजना

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के नारनौल क्षेत्र के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां लंबे समय से जल संकट की समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात दिलाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने करीब 3 करोड़ रुपए की योजना तैयार की है. इस योजना का उद्देश्य शहर में पेयजल आपूर्ति को मजबूत और सुचारू बनाना है.

Water

वाटर टैंकरों पर निर्भर

नारनौल शहर के लोग इन दिनों भीषण गर्मी के कारण गहरे जल संकट से जूझ रहे है. लोगों को नियमित पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके दैनिक कार्यों में दिक्कत आ रही है. स्थिति इतनी गंभीर है कि लोगों को वाटर टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. विभाग 10 वाटर टैंकरों के माध्यम से अलग- अलग इलाकों में पानी की आपूर्ति कर रहा है. इनमें से 4 रेवाड़ी रोड और 6 नसीबपुर क्षेत्र में स्थित है. इन टैंकों में नहर आने के दौरान पानी का स्टोरेज किया जाता है और शहर के अलग- अलग हिस्सों में सप्लाई दी जाती है, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण पानी की मांग ज्यादा बढ़ रही है.

सप्लाई क्षमता बढ़ाने पर जोर

योजना के तहत, 5 नए वाटर टैंक और 11 नए बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. इसके साथ ही, शहर के विभिन्न क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर लगभग 175 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी. इससे हर गांव तक बिना दबाव के पानी पहुंच जाएगा और लोगों को बार- बार होने वाली समस्या से छुटकारा मिलेगा. नए वाटर टैंकरों के निर्माण के लिए नगर परिषद् द्वारा गांव कोजिंदा में 6 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई गई है.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ के 5 गांवों को लो- वोल्टेज और बार- बार बिजली कटों से मिलेगा छुटकारा, यहां पर बनेगा नया सब- स्टेशन

शहर के पुरानी मंडी, फौजदार कालोनी, केशव नगर कालोनी, हीरा नगर, नूनी सेखपुरा, ढाणी किरारोद अफगान, कैलाश नगर, सुभाष नगर, दिल्ली वाली ढाणी और पीजी कालेज क्षेत्र में नए बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, ताकि हर क्षेत्र में समान रूप से पानी पहुंच सके. नई व्यवस्था लागू होने के बाद शहर के अलग- अलग इलाकों में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और सप्लाई का दबाव कम होगा, जिससे ऊंचे क्षेत्रों में पानी आसानी से पहुंचेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.