दक्षिण हरियाणा से चंडीगढ़ के लिए वाया NH- 152D होकर सफर करेगी रोडवेज बसें, फटाफट देखें टाइमिंग

महेंद्रगढ़ | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है. इसके अलावा, प्रदेश के विभिन्न जिलों से चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे लंबे रूट्स पर सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ दिया जा रहा है.

Haryana Roadways Bus

नारनौल- चंडीगढ़ बस सेवा का शेड्यूल

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल बस स्टैंड से चंडीगढ़ के सफर को आरामदायक बनाने के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान की जा रही है. यह बसें NH- 152D से होकर चंडीगढ़ के लिए आवाजाही कर रही है जिससे यात्रियों को न केवल ट्रैफिक जाम से निजात मिल रही है बल्कि कम समय में सफर पूरा हो रहा है.

नारनौल बस से चंडीगढ़ के लिए पहली बस सुबह 4 बजे, दूसरी AC बस सुबह 05.20 बजे, तीसरी वोल्वो बस दोपहर डेढ़ बजे और चौथी व आखिरी बस शाम साढ़े 6 बजे रवाना होती है. इसी तरह वापसी में चंडीगढ़ से पहली बस सुबह 05.10 बजे, दूसरी वोल्वो बस 7 बजे, तीसरी AC बस दोपहर 1 बजे तथा आखिरी बस शाम 6 बजे नारनौल के लिए रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ में सरसों के भाव में तेजी से किसानों में छाई खुशियां, MSP से ज्यादा मिल रही कीमत

देखें टाइमटेबल

सेवा नारनौल से चंडीगढ़ चंडीगढ़ से नारनौल
पहली बस 04:00 AM 05:10 AM
AC बस 05:20 AM 01:00 PM
वोल्वो बस 01:30 PM 07:00 AM
अंतिम बस 06:30 PM 06:00 PM

यात्रियों का सफर होगा सुहाना

नारनौल रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि शहरों की सड़कों की भीड़- भाड़ से दूर NH- 152D से चंडीगढ़ का सफर यात्रियों को काफी रास आ रहा है. उन्हें चंडीगढ़ आवागमन में पहले के मुकाबले काफी कम समय लग रहा है. यूं कहें कि यात्री सुबह पहली बस से चंडीगढ़ जाकर अपना जरूरी काम निपटाकर शाम की बस से वापस घर लौट सकता है. परिवहन विभाग का निरंतर यही प्रयास रहता है कि यात्रियों को बेहतर तरीके से यातायात सुविधाओं का लाभ मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.