नक्सली हमले में हरियाणा के महेन्द्रगढ़ का जवान शहीद, गुवाहाटी में थी पोस्टिंग

महेन्द्रगढ़ | हरियाणा के महेन्द्रगढ़ से एक दुःख भरी खबर सामने आई है. यहां नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव ढाणी जाजमा से ITBP में कार्यरत एक जवान शहीद हो गया है. जवान नक्सली हमले में गोली लगने से शहीद हुआ है. शहीद जवान के पार्थिव शरीर को विमान द्वारा दिल्ली लाया जा रहा है जहां से उसे गांव लाया जाएगा.

Ashok Kumar Mahendragarh

गुवाहाटी में थी पोस्टिंग

ढाणी जाजमा निवासी अशोक पुत्र हवा सिंह साल 2012 में ITBP में भर्ती हुआ था. फिलहाल उसकी पोस्टिंग 33 बटालियन गुवाहाटी में थी. मिली जानकारी के अनुसार, गत रात्रि ड्यूटी के दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया और आमने सामने की फायरिंग में गोली लगने से अशोक शहीद हो गया.

गांव में शौक की लहर

गांव के जवान की शहीद होने की खबर मिलते ही पूरा गांव गमगीन हो गया. परिजनों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहें हैं. अशोक शादीशुदा था और एक लड़की व एक लड़के का पिता था. ग्रामीणों ने बताया कि आज शाम तक शहीद अशोक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, गेहूं वितरण से जुड़ी ताजा अपडेट आई सामने
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.