महेंद्रगढ़ में बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं, इस गांव को मिला नई PHC का तोहफा

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने महेंद्रगढ़ जिले के खातोदडा गांव में एक नया स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है, ताकि लोगों को सामान्य इलाज के लिए शहरों में न जाना पड़े.

Primary Health Center PHC Hospital

मातृ एवं शिशु सेवाएं उपलब्ध

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि गांव खातोदड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनने से स्थानीय लोगों के साथ- साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी प्राथमिक उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, सामान्य रोगों का उपचार और सामान्य जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी.उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को गुणवत्तापूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं उनके गांव के आसपास ही मिले, जिससे उन्हें इलाज के लिए दुर- दराज स्थानों पर न जाना पड़े.

यह भी पढ़े -  दक्षिण हरियाणा से चंडीगढ़ के लिए वाया NH- 152D होकर सफर करेगी रोडवेज बसें, फटाफट देखें टाइमिंग

ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं को बढ़ावा

मंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ाने पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से लोगों को समय पर इलाज मिलेगा और गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस नए स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से महेंद्रगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच ओर मजबूत होगी और लोगों को सही उपचार मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.