हरियाणा का लाल लेह में शहीद, परिवार में पसरा मातम

महेंद्रगढ़ । महेंद्रगढ़ जिले के दोगड़ा जाट गांव के के रहने वाले नायब सूबेदार विजय कुमार शर्मा लेह में शहीद हो गए. बता दे कि बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

SAHID

लेह में शहीद हुआ हरियाणा का लाल 

जैसे ही इस बारे में खबर पूरे गांव मे फैली, पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया. लोगों, जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शर्मा की शहादत को नमन किया. 28 मार्च की सुबह शहीद विजय शर्मा अपने साथियों के साथ ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में ड्यूटी कर रहे थे. तभी अचानक उनकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. जिसकी वजह से शर्मा के साथ मौके पर ही अन्य 2 जवान शहीद हो गए. एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. लेह से शहीद के पार्थिव शव को लाया गया.

उनके शव को लेकर आए नायब सूबेदार रणजीत सिंह ने बताया कि विजय शर्मा 603 ईएमई बटालियन में तैनात थे. 28 मार्च को पेट्रोलिंग के दौरान उनकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. जिसकी वजह से वह व उनके साथ एक अन्य जवान शहीद हो गया. बता दें कि वह पिछले 20 सालों से सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे थे. उनके दो बच्चे हैं, उनकी बड़ी लड़की एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है. उनका बेटा नोवी कक्षा में पढ़ता है. बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, गेहूं वितरण से जुड़ी ताजा अपडेट आई सामने
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.