महेंद्रगढ़ में सरसों के भाव में तेजी से किसानों में छाई खुशियां, MSP से ज्यादा मिल रही कीमत

महेंद्रगढ़ | हरियाणा में इस बार सरसों उत्पादक किसानों की मौज बनी हुई है. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 6,200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था लेकिन ज्यादातर किसानों को MSP से ज्यादा ही भाव मिला है. जिन किसानों की फसल की गुणवत्ता टॉप थी उन्हें तो MSP से 500- 700 रुपए प्रति क्विंटल तक ज्यादा भाव मिला है.

mustered mandi sarso

किसानों की बढ़ी सक्रियता

इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले की अटेली अनाज मंडी की बात करें तो यहां सरसों के भाव में फिर से उछाल देखने को मिल रहा हैं जिससे किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों के भाव की तुलना करें तो फिलहाल भाव में 200 रुपए प्रति क्विंटल तक तेजी बनी हुई है.

सरसों के भाव में तेजी का सीधा असर किसानों की सक्रियता पर पड़ा है. जिन किसानों ने ज्यादा भाव के लिए अपनी फसल को घर पर स्टोर किया हुआ था, वो अब मंडियों में पहुंच रहे हैं ताकि समय रहते ऊंचे भाव का फायदा उठाया जा सके. मंगलवार को अटेली मंडी में सरसों का अधिकतम भाव 6,750 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा. उचित भाव मिलने की उम्मीद में कल 200 से ज्यादा किसान मंडी में सरसों की फसल लेकर पहुंचे थे.

यह भी पढ़े -  केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक से गन्ना व कपास उत्पादक किसानों के लिए आई खुशखबरी, 2 बड़े फैसलों पर लगी मुहर

किसानों के चेहरों पर खुशियां

सरसों के भाव में तेजी से किसानों के चेहरों पर खुशियां छाई हुई हैं और वे जल्द- से- जल्द अपनी फसल बेचने को लेकर उत्सुक नजर आए. मंडी सुपरवाइजर अनिल कुमार ने बताया कि पिछले 2 दिनों से रोजाना लगभग 5 हजार क्विंटल सरसों मंडी में पहुंच रही हैं. उन्होंने बताया कि भाव में तेजी से किसानों का रूझान बढ़ा हैं और यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में सरसों की आवक में तेजी देखने को मिल सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.