हरियाणा के महेंद्रगढ़ समेत इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग और स्टॉपेज

महेंद्रगढ़ | हरियाणा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ (Mahakumbh 2025) मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से अच्छी खबर सामने आई है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से 2 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है. महाकुंभ मेले के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित होने पर महेंद्रगढ़ समेत आसपास के इलाकों के लोगों ने खुशी जाहिर की है.

Train Railways

जानें शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04721/ 22, बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होकर रात 12.25 बजे लोहारू स्टेशन, रात 12:42 बजे सतनाली, रात 1:02 बजे महेंद्रगढ़, 2:45 बजे रेवाड़ी और 04:50 बजे दिल्ली पहुंचते हुए शाम 6:25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. उसके बाद, रात 2 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.

पाटलिपुत्र से यह ट्रेन सुबह साढ़े 4 बजे रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे प्रयागराज, रात 12:25 बजे दिल्ली, 02:45 बजे रेवाड़ी, सुबह 03:40 बजे महेंद्रगढ़ और 04:40 बजे लोहारू पहुंचते हुए सुबह साढ़े 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 04721, 8 फरवरी को जाएगी और 10 फरवरी को ट्रेन नंबर 04722, वापिस आएगी. वहीं, 15 फरवरी को ट्रेन नंबर 04721 जाएगी और 17 फरवरी को ट्रेन नंबर 04722 वापिस आएगी.

5 फरवरी को जाएगी यह ट्रेन

ट्रेन नंबर 48013/ 14, पांच फरवरी को भगत की कोठी से वाया महेंद्रगढ़ होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी. भगत की कोठी जोधपुर से शाम 4 बजे रवाना होकर लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, महेंद्रगढ़ में 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, प्रयागराज में शाम 6:25 बजे तथा रात 2 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. 7 फरवरी को ट्रेन नंबर 48014, इन्हीं स्टेशनों से वापस होते हुए भगत की कोठी पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 04815/ 16, 22 फरवरी को इन्हीं रेलवे स्टेशनों से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 04816, 24 फरवरी को इसी रूट से वापस होते हुए जोधपुर पहुंचेगी.

रेलवे की ओर से महाकुंभ के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएगी. दो ट्रिप बीकानेर से तथा दो ट्रिप जोधपुर से स्पेशल ट्रेन महाकुंभ के लिए आवागमन करेंगी. महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है- निरंजन, स्टेशन अधीक्षक, महेंद्रगढ़

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.