हरियाणा के नन्हे मयंक ने KBC में जीती 1 करोड़ रूपए की धनराशि, सीएम खट्टर ने फोन कर दी बधाई

महेन्द्रगढ़ | कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है. प्रतिभा के आगे अमीरी- गरीबी मायने नहीं रखती है. प्रतिभा के सामने उम्र का भी कोई महत्व नहीं होता है. अपनी विशेष प्रतिभा की बदौलत एक छोटी सी उम्र का बच्चा भी अपने हुनर से दुनिया को हैरानी में डाल सकता है. कुछ ऐसा ही कमाल हरियाणा के एक छोटे से बच्चे ने भी किया है जिसके चर्चे दूर- दूर तक फैले हुए हैं.

Mayank Mahendragarh KBC

1 करोड़ रूपए की राशि जीती

हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के रहने वाले कक्षा आठवीं के छात्र मयंक ने KBC जूनियर में 1 करोड़ रुपये की राशि जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मयंक के परिवार को फ़ोन कर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

बिग बी को किया हैरान

बता दें कि सोनी टीवी का बहुचर्चित गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 15 अपना ‘किड्स जूनियर्स वीक’ मना रहा है. इस शो में हरियाणा का महज आठ वर्षीय मयंक भी हॉट सीट पर पहुंचा था. मयंक ने अपने ज्ञान और तेज तर्रार जवाबों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन को भी हैरानी में डाल दिया. हरियाणा के लाल ने अपनी समझदारी से 1 करोड़ रूपए के सवालों का सफलतापूर्वक जवाब देकर राज्य का मान बढ़ाया है.

चंडीगढ़ आने का दिया न्यौता

महेन्द्रगढ़ शहर के रहने वाले मयंक ने बेहद छोटी उम्र में हरियाणा का नाम रोशन कर दिखाया है. आरपीएस स्कूल के छात्र मयंक को आज दुनिया जान रही है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आठवीं कक्षा के होनहार छात्र मयंक के परिवार वालो से बात की और उन्हें शुभकामनायें दी. सीएम ने मयंक के पिता से फ़ोन पर बात की और उन्हें चंडीगढ़ आने का न्योता भी दिया है. मुख्यमंत्री ने मयंक के पिता से बातचीत का अंश सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज के 'अनाथ' डिपो की कहानी सुनकर चौंक जाएंगे आप, रोजाना 350 बसों की आवाजाही; खुद की कोई नहीं
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.