नारनौल क्षेत्र को 3 नई सड़कों की सौगात, राजस्थान बार्डर तक आसान होगा सफर

महेंद्रगढ़ | हरियाणा की नारनौल विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां स्थानीय विधायक ओम प्रकाश यादव ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बनने वाली करीब आधा दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया. इनके निर्माण पर 2.15 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी.

Sadak Road

राजस्थान बार्डर तक आसान होगा सफर

नारनौल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिन सड़कों का निर्माण किया जाएगा, उनमें मोहनपुर से पधाना राजस्थान बार्डर तक, बापडौली से सौनियों की ढाणी और कारोता से खतौली जाट तक शामिल हैं. शिलान्यास समारोह के शुभ अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के साथ- साथ नारनौल विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. कुछ सड़कें बची हुई है, उन्हें भी सरकार विशेष योजना बनाकर जल्द पूरा करने का काम करेगी.

विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

BJP विधायक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि केंद्र और हरियाणा में पिछले 11 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. इस शासनकाल के दौरान ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है, जो सबको नजर भी आ रहा है. उन्होंने पूर्व की सरकारों पर कटाक्ष करते हुए विकास कार्यों में महेन्द्रगढ़ जिले से भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद बिजली- पानी, पक्की सड़कें, स्वास्थ्य एवं रोजगार सहित प्रत्येक क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है, जिसका नतीजा यह है कि लगातार तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने में सफल रही है. बीजेपी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर देश और प्रदेश की जनता ने मुहर लगाई है.

यह भी पढ़े -  सावन और रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, महेंद्रगढ़ रूट की ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.