नारनौल की बेटी कनिका ने कर दिखाया कमाल, बीएसएफ में हुआ चयन; परिवार में ख़ुशी का माहौल

नारनौल | BSF में सहायक कमांडेंट पशु चिकित्सा सर्जन पद के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है. बता दे इस भर्ती में हरियाणा के प्रत्याशियों ने कमाल कर दिखाया है. नारनौल की बेटी डॉ. कनिका गुप्ता पुत्री ललिता रानी (भूगोल प्रवक्ता) और पिता सीएम गुप्ता का सीमा सुरक्षा बल में असिस्टेंट कमांडेंट वेटरनरी सर्जन पद पर चयन हुआ है. राष्ट्रीय स्तर पर 36 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची में कनिका का सातवें स्थान पर नाम आया है.

Dr Kanika Gupta Narnaul

कई लोगों ने दी बधाई 

उनकी इस सफलता पर कई लोगों ने बधाई दी है. वहीं, डॉ. कनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, भाई डॉ. दीक्षित गुप्ता और सभी गुरुजनों को दिया है. डॉ. कनिका की इस नियुक्ति को लेकर उनकी मां ललिता रानी ने बताया कि डॉ. कनिका हिसार के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की छात्रा थीं.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ के सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर, निजी स्कूल जैसी बनी सुविधाएं

शुरू से ही थी मेधावी छात्र

कनिका शुरू से ही मेधावी छात्रा थीं और हर परीक्षा परिणाम में बेहतर अंक हासिल करती थीं. वह सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रही हैं. उनकी नियुक्ति पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.