जल्द नए लुक में नजर आएगा नारनौल रेलवे स्टेशन, अंतिम चरण में 18 करोड़ की लागत से सौंदर्यकरण का काम

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के नारनौल रेलवे स्टेशन (Narnaul Railway Station) के दिन जल्दी ही फिरने वाले हैं, क्योंकि अगले महीने तक यह एक नए लुक के साथ नजर आने वाला है. यहां अमृत भारत योजना के तहत सौंदर्यकरण का काम चल रहा है. अनुमान है कि अगले महीने तक यह काम पूरा हो जाएगा. अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इसका कार्य 80 से 90% तक पूरा हो चुका है. जल्दी ही, इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा.

Railway Food Stal

हो रहा विकास कार्य

अमृत भारत योजना के तहत, देश भर के कई रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. नारनौल स्टेशन को भी कवर किया गया है. बीते 1 साल से यहां सौंदर्यकरण का काम चल रहा है, जिस पर 18 करोड़ रुपए की लागत आएगी. अब तक यहां 13 करोड़ रुपए का काम हो चुका है. बाकी बचा काम भी 1 महीने में पूरा हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है. इस योजना के तहत, नारनौल रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार स्थित दोनों गेटों को सजाया जा रहा है. प्रवेश द्वार को भी सुंदर बनाया जा रहा है.

यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

स्टेशन पर एंट्री के लिए बड़ा नया रैंप और पत्थर लगी सीढ़ियां बनाई गई हैं. दिव्यांगों के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी. यहां वेटिंग कक्ष, जीआरपी भवन, स्टाफ भवन, स्टेशन भवन, नए शौचालय और पार्किंग व्यवस्था भी तैयार की जाएगी.

इस विषय में जानकारी देते हुए रेलवे इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नारनौल स्टेशन पर कार्य हो रहा है, जो लगभग पूरा हो चुका है. जिस पर करीब 13 से 14 करोड़ रुपए का खर्च हो चुका है. जल्दी ही, 1 महीने में बाकी बचा कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts