3.60 करोड़ की लागत से चमकेगा नारनौल का शोभा सागर, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के नारनौल शहर स्थित शोभा सागर तालाब के दिन फिरने वाले हैं. यहां 3.60 करोड़ रुपए की लागत से रेनोवेशन का काम किया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि इसके बाद यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. यहां एक पार्क भी बनाया गया है, जहां सुबह- शाम लोग अपना समय बिताने के लिए आ रहे हैं.

Kurukshetra Talab Nadi

ऐतिहासिक महत्व रखता तालाब

शोभा सागर तालाब को शहर के प्राचीन तालाबों में से एक माना जाता है. इस तालाब का निर्माण 17वीं शताब्दी में राय बालमुकुंद द्वारा करवाया गया था. ऐसी भी मान्यताएं हैं कि इसका काम शोभा और सागर नाम के दो भाइयों द्वारा किया गया था. यही कारण है कि इस तालाब का नाम उन दोनों के नाम पर रख दिया गया. बरसात होने पर यह भर जाता था. सालभर इसे नहाने और बाकी कामों में इस्तेमाल किया जाता था.

उपेक्षा के बाद अब शुरू होगा पुनरोद्धार

राजाओं का दौर बीतने के बाद इसकी उपेक्षा होनी शुरू हो गई. लेकिन अब इसके पुनरोद्धार का काम दोबारा से शुरू किया जाएगा, जिस पर 3 करोड़ से ज्यादा की लागत आने का अनुमान है. यहां तालाब के पास एक पार्क है, जहां लोग घूमने फिरने के लिए आते हैं. लेकिन अभी भी पार्क का कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को थोड़ी निराशा जरूर होती है.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ के सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर, निजी स्कूल जैसी बनी सुविधाएं

अगर शोभा सागर तालाब का पुनरोद्धार होता है तो लोगों की पार्क में आवाजाही भी बढ़ेगी. यहीं पास में ही सीताराम जी महाराज का मंदिर है, जहां कई देवी- देवताओं की मूर्तियां लगी हुई हैं. सुबह- शाम श्रद्धालु यहां माथा टेकने के लिए आते हैं. उन्होंने भी इस तालाब के पुनरोद्धार के लिए कई बार कोशिशें की हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts