महेंद्रगढ़- नूंह में बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं, इन गांवों में बनेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

महेंद्रगढ़ | हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. आमजन को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं ताकि लोगों को छोटे- मोटे उपचार के लिए शहरों की भागदौड़ करने से छुटकारा मिल सकें.

CGHS Health Doctor Hospita

हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

राज्य सरकार प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है. इसी दिशा में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा नूंह जिला के गांव खोरीकलां तथा महेंद्रगढ़ जिला के गांव खातोदड़ा में दो नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोलने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है.

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि नूंह और महेंद्रगढ़ में नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिल चुकी है. जल्द ही, जमीन चयनित कर भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ के इस गांव को जलभराव से मिलेगी सदा के लिए मुक्ति, सिंचाई विभाग ने बनाई योजना

आमजन को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

उन्होंने बताया कि इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बनने से लोगों को अपने नजदीकी स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा. खासकर गर्भवती महिलाओं को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा. उन्हें बार-बार होने वाले टेस्टों के लिए लंबी भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. वहीं, छोटे- मोटे उपचार की सुविधा नजदीक मिलने से भी आमजन को राहत पहुंचेगी. हमारी सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने फैसले को लेकर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.