महेंद्रगढ़ को सीवरेज के गंदे पानी की बदबू से मिलेगा छुटकारा, शहर में बिछेगी 12 किमी लंबी नई पाइपलाइन

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू होने जा रही है. इस परियोजना के अनुसार, शहर में करीब 12 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी जिससे शहर की बड़ी आबादी को सीवरेज की समस्या से राहत मिलेगी. इस परियोजना के लिए प्रदेश सरकार ने जनस्वास्थ्य विभाग को करीब 20 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है.

Sewer Line

सीवरेज समस्या का संपूर्ण समाधान

इस परियोजना के तहत महेंद्रगढ़ शहर की लगभग 50 हजार आबादी को सीवरेज समस्या से छुटकारा मिलेगा. इसके तहत, कई वार्डों और कॉलोनियों जहां सीवरेज की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है जिसके कारण वहां गंदगी, बदबू और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही है. इस नई योजना से इन समस्याओं का स्थायी समाधान किया है. इसमें शहर के मुख्य बाजार, गोशाला रोड, ITI रोड, रेलवे रोड, 11 हट्टा बाजार रोड, सब्जी मंडी रोड के आसपास का एरिया शामिल किया गया है.

विभाग की ओर से मॉडल संस्कृति स्कूल के सामने पहले से मौजूद 2 डिस्पोजल टैंकों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी और एक नया डिस्पोजल टैंक भी बनाया जाएगा. इन सभी टैंकों को भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से गांव डुलाना रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ( STP ) से जोड़ा जाएगा ताकि गंदे पानी को शुद्ध किया जा सके. इन टैंकों में आधुनिक तकनीकी उपकरणों को जोड़ा जाएगा, जो सिस्टम ऑटोमैटिक मोड पर कार्य करेगा.

जून में शुरू होगा निर्माण कार्य

विभाग के अधिकारियों के अनुसार अप्रैल में सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मई में वर्क ऑर्डर जारी होगा और जून से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. इस परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके पूरा होने के बाद लोगों को सीवरेज की समस्या से राहत मिलेगी और स्वच्छ एवं बेहतर जीवन सुविधा मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.