महेंद्रगढ़ में बेहतर चिकित्सा सेवाओं का मिलेगा लाभ, 3 गांवों में PHC और एक में बनेगी CHC

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जिले में 3 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और 1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के निर्माण की तस्वीर साफ हो गई है. इनके बनने से लोगों को अपने नजदीकी स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा.

Hospital Doctor

इन गांवों में बनेंगे स्वास्थ्य केंद्र

गांव पाली, बिगोपुर व सिरोही बहाली में PHC और गांव दोचाना में CHC का निर्माण किया जाएगा. विकास एवं निगरानी समिति के सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स के लिए फंड को पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी लेकिन साइट प्लान चंडीगढ़ स्थित मुख्य वास्तुकार कार्यालय में लंबित था. इस पर भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रकिया में तेजी लाने का आग्रह किया था और साथ ही स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के संज्ञान में भी मामला लाया गया था.

अब सभी साइट प्लान मंजूर होकर स्वास्थ्य महानिदेशक को भेज दिए गए हैं जहां से जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है. इन स्वास्थ्य केंद्रों के बनने से 50 से ज्यादा गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा.

अपने नजदीक मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से लोगों को अपने आसपास बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें छोटे- मोटे उपचार के लिए शहरों की भागदौड़ करने से छुटकारा मिलेगा. वहीं, गर्भवती महिलाओं को भी ब्लड टेस्ट सहित कई अन्य चिकित्सा सुविधाएं अपने नजदीक उपलब्ध होने से राहत पहुंचेगी. छोटी-मोटी चोट और सड़क दुघर्टना में घायलों को फटाफट चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा जिससे उनकी जिंदगी बचाना आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.