हरियाणा में फार्मासिस्ट ने मात्र 1 रूपए में की शादी, समाज को दिया यह ख़ास संदेश

महेंद्रगढ़ | आज के वर्तमान परिवेश में हमें आए दिन यह खबर सुनने को मिलती है कि अमुक जगह किसी विवाहिता को दहेज की बलि चढ़ा दिया गया या किसी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है. इन सब घटनाओं के बीच कुछ एक खबर ऐसी भी आ जाती हैं, जो इन सब घटनाओं को धता बताते हुए समाज में पॉजिटिव संदेश देती है. यह समाज में जागरूकता तो फैलाती ही हैं. साथ ही, एक सकारात्मकता का माहौल पैदा करती हैं.

Haryana Shadi

नारनौल में हुई अनोखी शादी

ऐसा ही कुछ नज़ारा हरियाणा के नारनौल जिले में देखने को मिला है. यहां प्राइवेट कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम करने वाले नवीन की शादी नारनौल के सलामपुरा की रहने वाली किसान की बेटी हेमा के साथ हुई. इस शादी में खास बात यह रही की दूल्हे पक्ष की तरफ से शगुन के तौर पर दहेज के रूप में मात्र ₹1 स्वीकार किया गया. अब इस शादी की हर और चर्चा हो रही है. जो भी इस खबर को सुन रहा है वह इसकी सराहना करते नहीं थक रहा है.

मात्र ₹1 में संपन्न हुई शादी

फैजाबाद गांव के रहने वाले नवीन के पिता हड्डियों के अस्पताल में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. नवीन का रिश्ता हेमा के साथ तय किया गया. 18 अप्रैल को दोनों के लग्न की रस्में पूरी हुई. इस दौरान दूल्हे ने दहेज के रूप में मात्र ₹1 स्वीकार किया. इसके बाद, 20 अप्रैल को दोनों प्रणय सूत्र में बंद गए. दुल्हन बनी हेमा का कहना है कि वह शादी से काफी खुश हैं. वह दहेज लोभियों के बिलकुल खिलाफ हैं.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

दहेज़ है दानव

नवीन के पिता हवा सिंह ने कहा कि आज के समय में दहेज एक दानव के समान है. हम शुरू से ही दहेज के खिलाफ रहे हैं. इसलिए हमने पहले से ही सोच लिया था कि जब भी हम अपने बेटे की शादी करेंगे, तो बिना दहेज के ही करेंगे. जब बेटे का रिश्ता तय हुआ था. तब हमने पहले ही कह दिया था कि हम शगुन के रूप में केवल ₹1 स्वीकार करेंगे. इसी प्रकार कन्यादान में भी हमने एक ही रुपया स्वीकार किया. इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा.

दहेज़ लोभियों के मुँह पर तमाचा

दुल्हन के दादा ओमप्रकाश ने बताया कि वह जब वह अपनी पोती के लिए लड़का देखने गए, तब उन्हें लड़का पसंद आ गया था और हमने शादी की तारीख कर दी थी. इस दौरान लड़के वालों ने हमसे कहा था कि वह दहेज में कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे. इस पर उन्हें भी खुशी हुई कि आज समाज में ऐसे लोग भी मौजूद हैं, जो दहेज लोभियों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ने का काम कर रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts