पुनीत बुलान का इस्तीफा, महेंद्रगढ़ युवा कांग्रेस में हलचल

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ में युवा कांग्रेस के निर्वाचित जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया है. पुनीत बुलान ने अपने इस्तीफे के साथ जारी संदेश में कांग्रेस नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, साथी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया.

Puneet Bulan Mahendragarh Congress

महेंद्रगढ़ युवा कांग्रेस में हलचल

उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके सार्वजनिक जीवन का एक अहम अध्याय रही है, जिसे वह हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेंगे. आगे उन्होंने कहा कि पद व्यक्ति के जीवन में आते- जाते रहते हैं लेकिन लोगों का विश्वास, साथ और अपनापन ही सबसे बड़ी ताकत और पूंजी होते हैं. अपने कार्यकाल के दौरान जिले के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर साथी से जो स्नेह और सम्मान मिला, वह उनके लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ के नारनौल मेडिकल कॉलेज में निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

पुनीत बुलान का इस्तीफा

पुनीत बुलान ने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका उद्देश्य हमेशा समाज, युवाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना रहा है. आगे भी वह जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपनी आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और मीडिया से जुड़े साथियों का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि जीवन के हर पड़ाव पर मिला स्नेह और विश्वास उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.