दर्दनाक: बहादुरगढ़ में लेंटर गिरने से 16 पशुओं की दबकर मौत

बहादुरगढ़ । हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव खरमाण में स्थित श्री कृष्ण गोधाम फॉर्म में आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटी है. धाम में सुबह लेंटर गिरने से 16 पशुओं की नीचे दबने से मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत- बचाव का काम शुरू किया.

bahdurgarh accident news

मिली जानकारी के अनुसार बरसाती पानी जमा होने की वजह से लेंटर और दीवारें घिरी है. इस हादसे में 2 मुर्रा नस्ल की भैंस व 14 साहीवाल नस्ल की गायों की मौत हुई है. इस हादसे से फॉर्म मालिक को करीब 45 से 50 लाख रुपए का नुक़सान पहुंचा है. पीड़ित फॉर्म मालिक ने सरकार से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है. इसके अलावा गांव के लोगों ने प्रशासन से बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने की मांग भी की है. ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के वक्त शेड में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना जान की हानि होते भी देर नहीं लगती.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.