अटक सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, तुरंत करें यह जरूरी काम

नई दिल्ली | नए साल की शुरुआत के साथ ही देश भर के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको इसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं. वहीं, सरकार की ओर से इस बार किसानों के लिए जरूरी चेतावनी भी जारी की गई है. अगर वह समय से यह काम पूरा नहीं करवाते हैं तो उन्हें 2 हजार रुपये की 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

Kisan Money

पीएम किसान योजना

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ ले रहे हैं तो आपको फार्मर आईडी बनवा लेनी है नहीं तो आप 2 हजार रुपये का लाभ नहीं ले पाएंगे. वैसे तो इस योजना के जरिए 6 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जाती है, परंतु यह राशि एक साथ ना मिलाकर तीन सामान किस्तों में मिलती है. अब तक इस योजना की 21 किस्त जारी हो चुकी है. आखिरी किस्त 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोयंबटूर में जारी की गई थी, अब किसान अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

तुरंत करवाएं यह काम

अभी तक ऑफीशियली डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है, परंतु खबरें सामने आ रही है कि अगर किसान 22वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो उससे पहले उन्हें फार्मर आईडी बनवा लेनी है तभी उन्हें किस्त का लाभ मिलने वाला है. अभी तक ईकेवाईसी पूरा करना काफी माना जाता था, परंतु अब सरकार की तरफ से स्थिति को स्पष्ट कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

आप सीएससी सेंटर या फिर बायोमेट्रिक के जरिए भी मोबाइल ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं. इसके अलावा, बैंक अकाउंट और आधार डिटेल में गड़बड़ी, नाम स्पेलिंग गलत होने या फिर कोई अकाउंट बंद होने की वजह से भी आपकी किस्त के पैसे अटक सकते हैं. अगर आप किसान है और आपने अभी तक भी फार्मर आईडी नहीं बनाई है तो तुरंत बना लीजिए नहीं तो आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.