नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. दिल्ली- मेरठ RRTS कॉरिडोर के दिल्ली के अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक के कॉरिडोर पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर अन्य कॉरिडोर को लेकर भी ताजा अपडेट सामने आई है. बता दें कि दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में 8 और कॉरिडोर प्रस्तावित है, जिनका काम कई चरणों में पूरा किया जाएगा.
इन रूटों पर बनेंगे RRTS कॉरिडोर
पहले चरण में 3 RRTS कॉरिडोर प्रस्तावित है. इनमें दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ नमो भारत RRTS का काम पूरा हो चुका है, जिसके पूरे हिस्से पर जल्द ही मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. इसके अलावा, दिल्ली- गुरुग्राम- रेवाड़ी- अलवर RRTS कॉरीडोर और दिल्ली- पानीपत- करनाल RRTS कॉरीडोर का काम भी शुरू किया जाएगा. इन परियोजनाओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलना अभी बाकी है. वहां से मंजूरी मिलने के बाद इन सभी कॉरीडोर का काम अलग- अलग चरणों में शुरू किया जाएगा.
5 अन्य कॉरिडोर भी बनाए जाएं इसमें जिनमें दिल्ली- फरीदाबाद- बल्लभगढ़- पलवल- कॉरिडोर, दिल्ली- शाहदरा- बड़ौत, गाजियाबाद- खुर्जा और गाजियाबाद- हापुड़ RRTS कॉरिडोर शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार, इन 8 RRTS कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 1500 किलोमीटर होगी.
सफर बनेगा आसान
इन कॉरिडोर के बनने से लोगों के लिए दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में शामिल शहरों के बीच आवागमन करना बेहद आसान और सुरक्षित हो सकेगा. इन कॉरिडोर के निर्माण से लोगों को सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में तेज गति का एक और विकल्प मिलेगा. इनसे ट्रैफिक दबाव कम करने, प्रदुषण स्तर में कमी लाने और रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.
