नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आजकल जबरदस्त गर्मी पड़ रही है. ऐसे में कूलर और पंखे तो लगभग फेल ही हो चुके हैं. अब लोग अगर ऐसी खरीदने की सोचते भी हैं, तो कीमतों को देखकर अपने पैर पीछे खिसका लेते हैं. इस बात की भी टेंशन छोड़ दीजिए, क्योंकि आज हम आपको राजधानी की एक ऐसी मार्केट के बारे में जानकारी देंगे, जहां आप बेहद कम कीमतों पर AC खरीद कर ला सकते हैं.
इस बाजार में मिल रहे सस्ते AC
आजकल एसी आम आदमी के बजट से बाहर हो चुके हैं. इनकी कीमत इतनी ज्यादा होती हैं कि कोई भी साधारण इंसान इन्हें खरीदने की हिमाकत नहीं कर सकता. अगर आप भी कम दामों में बढ़िया ऐसी खरीदना चाहते हैं, तो राजधानी दिल्ली में स्थित एक खास सेकंड हैंड AC मार्केट आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है.
यह मार्केट पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट, असफ अली रोड के पास स्थित है. लोग इसे सेकंड हैंड एसी बाजार के नाम से भी जानते हैं. यहां बीते 25 से 30 सालों से इसी प्रकार से ऐसी बेचे जा रहे हैं. काफी संख्या में लोग यहां से गर्मियों के सीजन की शुरुआत में AC खरीद कर ले जाते हैं.
सस्ते दाम और अच्छी क्वालिटी के मिलते हैं AC
यहां आपको हर कंपनी के एसी मिल जाते हैं. विंडो और स्प्लिट्स एक की अलग- अलग वैरायटी भी यहां पर उपलब्ध है. दुकानदार उजेर बताते हैं कि यहां मिलने वाले एसी एंबेसी, अस्पतालों और बैंकों से खरीदे जाते हैं. इनकी पूरी जांच की जाती है. उसके बाद, इन्हें दोबारा बेचने के लिए रेडी किया जाता है. आमतौर पर बाजार में 30,000 रुपए से 60,000 रुपए की कीमत के ऐसी उपलब्ध होते हैं. यहां आपको ऐसी महज 9,000 रुपए से 12,000 रुपए में मिल जाते हैं. यानी कि कम रेट में भी आपको अच्छी क्वालिटी का AC मिल जाता है.
ऐसे पहुंचे मार्केट
अगर आपका मन भी अब इसी मार्केट से एसी खरीदने का हो चुका है, तो यहां पहुंचने का तरीका भी आपको बता देते हैं. यह मार्केट दिल्ली के तुर्कमान गेट, असफ अली रोड पर स्थित है, जहां का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट या न्यू दिल्ली लगता है. सुबह 10:00 से रात 10:00 बजे तक यह मार्केट खुली रहती है. गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में अगर आपका मन ऐसी खरीदने का है, तो आप यहां बिना देर किए एसी खरीदने के लिए पहुंच जाए.
