चंडीगढ़ | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का आयोजन किया जा रहा है. यह परीक्षा 3 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगा , जिसमें 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे. NTA की तरफ से परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए गए है.

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सभी परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड यानि पेपर और पेन से होगा. ऐसे में अपने एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर का एड्रेस और रिपोर्टिंग टाइम की डिटेल ध्यान से पढ़ें. उसी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की तैयारी करें.
1:30 बजे तक होगी एंट्री
परीक्षा हॉल के लिए 11 बजे से ही एंट्री की शुरुआत होगी और 1.30 तक आप एंट्री कर पाएंगे. सेंटर पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पेजर कैमरा, कैलकुलेटर, किताबें, नोट्स, पेंसिल बॉक्स, वॉलेट, हैंडबैंग, बैल्ट, टॉपी, बड़े बटन वाले कपड़े, गेल में हार, अंगूठी, झुमके, कंगन आदि लाने की अनुमति नहीं होंगी.
इस प्रकार डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- स्टूडेंट को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NTA NEET की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना है.
- अब विंडो खुलने के बाद NEET UG एडमिट कार्ड 2026 लिंक सर्च करना है.
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड की डिटेल भरनी है.
- अब नीचे दिख रहा कैप्चा कोड भी ऊपर वाले बॉक्स में लिखकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है.
- अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा.
- आप इसका पीडीएफ सेव करके प्रिंट आउट निकाल सकते है.