Amul के बाद वीटा दूध पीना भी हुआ महंगा, फटाफट चेक करें नई कीमतें

नई दिल्ली | Amul के बाद अब हरियाणा के सरकारी डेयरी ब्रांड Vita के दूध के दाम भी बढ़ने की तैयारी है. बता दें कि देशभर में अमूल दूध प्रति लीटर के हिसाब से 2 रूपए महंगा हो गया है. वहीं हरियाणा भी अमूल के साथ- साथ वीटा के दूध के दाम में बढ़ोतरी करने जा रहा है. अगर सरकार दूध में बढ़ोतरी पर फैसला लागू करती है, तो फुल फैट क्रीम दूध 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच जाएगा.

Vita Milk Plant

आम आदमी पर असर

इसके रेट 68 रुपए प्रति लीटर है. दरअसल हरियाणा में अमूल के अलावा वीटा का दूध भी उपभोक्ताओं के द्वारा बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में यह बढ़ोतरी सीधे घरेलू बजट पर भारी पड़ने वाली है. खासकर मध्यम वर्ग और रोजाना दूध खरीदने वालों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. अगर कोई परिवार रोजाना 2 लीटर दूध खरीदता है तो 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी के बाद उसे महीने में लगभग 120 रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे. इसका असर दही, घी और अन्य डेयरी उत्पाद के रेट पर भी पड़ सकता है.

यह भी पढ़े -  ग्रामीण डाक सेवकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

पहले से बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध के दाम बढ़ने से आम आदमी की रसोई का बजट हील सकता है. इसके अलावा हरियाणा में किसानों से मिलने वाले दूध के दाम भी बढ़ने की संभावना है.

इस हिसाब से मिलेगा दूध

पहले फुल फैट क्रीम दूध 68 रुपए प्रति लीटर में बिकता है, वह अब 70 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा. इसके साथ ही साढ़े 4 फैट का दूध 62 रुपए से 64 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा. वहीं, 3 फैट टोंड मिल्क 56 रुपए से 58 और DTN डेढ़ फैट मिल्क 50 रुपए प्रति लीटर से 52 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.