दिल्ली में जल्द शुरू होगा एक और नया फ्लाईओवर, इन इलाकों से मात्र 20 मिनट में पहुंचेंगे AIIMS

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मयूर विहार Phase- 1 से सराय काले खां तक बारापूला फ्लाईओवर के Phase- 3 के निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है. पेड़ काटने की मंजूरी मिलने के बाद 6 नए पिलरों का निर्माण किया जा चुका है और बाकी 9 पिलर निर्माणधीन है. इसके बाद, स्पैन डालने का काम किया जाएगा.

Flyover Bridge 2

दिल्ली को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

PWD अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ 250- 250 मीटर हिस्से के बचे हुए निर्माण कार्य को जून महीने में पूरा कर लिया जाएगा. फ्लाईओवर के निर्मित हिस्से पर जहां पर कारपेटिंग कार्य अधूरा है, वहां पर फिनिशिंग टच देने का काम साथ- साथ चल रहा है. इस चरण का कार्य पूरा होने पर पूर्वी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से एम्स का सफर तय करना आसान हो जाएगा. साथ ही, इससे एम्स जाने वाले वाहनों का सराय काले खां सड़क मार्ग से दबाव कम होगा. DND और NH-9 से भी ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

बता दें कि बारापूला फ्लाईओवर का सराय काले खां से INA मार्केट तक करीब 9 किलोमीटर लंबे हिस्से का निर्माण कार्य सालों पहले पूरा कर लिया गया था. इसपर वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका है. इसके Phase- 3 कॉरिडोर के मयूर विहार Phase- 1 से सराय काले खां के बीच करीब साढ़े 3 किलोमीटर लंबे हिस्से का 95% काम पूरा हो चुका है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

20 मिनट में पहुंचेंगे AIIMS

इस चरण का कार्य पूरा होने पर मयूर विहार Phase- 1 से एम्स की दूरी तय करने में मात्र 20 मिनट का समय लगेगा. अभी DND और NH- 9 से सराय काले खां होते हुए एम्स तक पहुंचने में 40 से 50 मिनट का समय लगता है. साथ ही, कई जगहों पर ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है, लेकिन अब समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.