नई दिल्ली | नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और पात्र छात्र- छात्राएं आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. समिति के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद, किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा इसलिए अभिभावकों और विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है.

ऐसे करें अप्लाई
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा. नवोदय विद्यालय समिति ने अभिभावकों से अपील की है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
नवोदय विद्यालय की कक्षा छह के लिए आवेदन आमंत्रित!
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है जबकि परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया…
— DPR Haryana (@DiprHaryana) July 24, 2026
यहां देखें लिंक : https://navodaya.gov.in/nvsgov.html