नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया. पहले दिन की कार्यवाही की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ की गई. इसके बाद सदन में महरौली अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों और पूर्व विधायक बलजौर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. विधानसभा के सभी सदस्यों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदना जताई. शोक प्रस्ताव के बाद सदन की नियमित कार्यवाही शुरू हुई. मानसून सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है.

नियम संख्या 280 के तहत विशेष उल्लेख के दौरान विभिन्न विधायकों ने अपने- अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे और जनसमस्याएं विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाईं. इस दौरान स्थानीय विकास, नागरिक सुविधाओं और अन्य सार्वजनिक मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया गया.