नई दिल्ली | गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को देश के अधिकतर बैंक बंद रहने वाले हैं, ऐसे में लोगों के बीच कन्फ्यूजन भी बन रहा है कि कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे अर्थात् 10 तारीख को बैंक की छुट्टी है या नही. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गुरुवार को महावीर जयंती है. इस वजह से देश के अधिकतर राज्यों में स्कूल सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहने वाले हैं.
जानकारी देते हुए बताया गया कि 10 अप्रैल को महावीर जयंती के उपलक्ष में गुजरात- महाराष्ट्र- कर्नाटक- तमिलनाडु- उत्तर प्रदेश- पश्चिम बंगाल- राजस्थान- तेलंगाना आदि में बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके विपरीत, देश के कई राज्यों में इस दिन बैंक खुले भी रहेंगे. बैंक जाने से पहले अपनी ब्रांच में कॉल करके इस बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर ले कि गुरुवार को आपका बैंक ओपन रहेगा या नहीं.
बैंक जाने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से हर साल एक राज्य विशेष बैंक द्वारा छुट्टी कैलेंडर जारी किया जाता है, इस कैलेंडर में पूरे साल भर किस-किस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी. इस बारे में जानकारी दी जाती है. इस महीने अलग-अलग राज्यों में महावीर जयंती- अंबेडकर जयंती- गुड फ्राइडे- बसवा जयंती- अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके अलावा भी बाबू जगजीवन राम जयंती, हिमाचल डे, गोरिया पूजा, सरहुल, तमिल न्यू ईयर की वजह से भी बैंकों की छुट्टियां रहेगी. आज हम आपको बताएंगे कि अप्रैल महीने में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले है.
अप्रैल महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बंद
- 10 अप्रैल गुरुवार को गुजरात- महाराष्ट्र- कर्नाटक- तमिलनाडु- उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में महावीर जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगें.
- 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और कुछ राज्यों के नए साल के पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 15 अप्रैल को असम पश्चिम बंगाल- अरुणाचल प्रदेश- हिमाचल प्रदेश में बंगाली न्यू ईयर आदि की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
- 18 अप्रैल त्रिपुरा- असम- राजस्थान- जम्मू हिमाचल और श्रीनगर में गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 21 अप्रैल त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे, इस दिन गरिया पूजा जो की एक आदिवासी त्यौहार है.
- 29 अप्रैल हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
- 30 अप्रैल कर्नाटक में बैंक बंद रहने वाले हैं, क्योंकि इस दिन बसवा जयंती और अक्षया तृतीया का पर्व मनाया जाएगा.
