गैस सिलेंडर घर मंगाने का ये हैं सबसे आसान तरीका, चाहिए सिर्फ फीचर फोन

नई दिल्ली । एक समय था जब LPG Cylinder प्राप्त करने के लिए गैस एजेंसी पर जाकर गैस सिलेंडर बुक कराना पड़ता था और उसके बाद लंबी लाइनों में इंतजार कर सिलेंडर की डिलीवरी लेनी पड़ती थी. लेकिन बीते कुछ सालों में सिलेंडर बुक करने और पेमेंट का तरीका काफी आसान हो गया है. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने इस प्रकिया को आसान बनाने की दिशा में एक कदम और उठाया है.

Gas Cylinder

अब बुकिंग, पेमेंट करने के लिए इंटरनेट जरुरी नहीं

भारत पेट्रोलियम ने एलपीजी सिलेंडर के ऐसे यूजर्स के लिए वॉयस- बेस्ड डिजिटल पेमेंट फैसिलिटी शुरू की है, जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है. कंपनी ने इस सर्विस के लिए Ultra Cash Technologies Pvt Ltd के साथ अनुबंध किया है. कंपनी के इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कंपनी के चार करोड़ से ज्यादा यूजर्स को फायदा पहुंचेगा.

इस सर्विस के जरिए हों जाएगा पेमेंट

BPCL के ऐसे यूजर्स जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे UPI 123PAY के जरिए पेमेंट का भुगतान कर सकेंगे. आरबीआई गवर्नर ने पिछले हफ्ते ही UPI 123PAY के लांच की घोषणा की थी. BPCL अपने यूजर्स के लिए UPI 123PAY पर आधारित यह सर्विस ऑफर करने वाली पहली कंपनी बन गई है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

गैस बुकिंग का तरीका

अगर आप फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं, तो BPCL से गैस सिलेंडर मंगाने के लिए आपको 080-4516-3554 पर फोन करना होगा. इस नंबर के जरिए आप काफी आसान स्टेप्स में गैस सिलेंडर बुक कर पाएंगे और साथ ही सुरक्षित तरीके से पेमेंट भी कर पाएंगे.

BPCL के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि भारत में आज भी फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या का आंकड़ा बड़ा है. यहां तक कि शहरी क्षेत्रों में भी कई यूजर्स डिजिटल पेमेंट के पूरी तरह सुरक्षित विकल्पों की तलाश में हैं. केन्द्र की मोदी सरकार भी उज्जवला योजना जैसी स्कीम के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में यूजर्स को यह सुविधा उपलब्ध कराने से ग्रामीण क्षेत्रों में इसके विस्तार को और अधिक बढ़ावा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.