दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस योजना के तहत हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा जल्द ही ‘महिला समृद्धि योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा रहा है. इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद महिलाओं की सहायता करना है.

Ladies Mahila Women

महिला समृद्धि योजना

दिल्ली सरकार की यह योजना खासतौर पर गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए तैयार की गई है. योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने सीधे 2500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे. सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है.

ऐसा माना जा रहा है कि सरकार ‘महिला समृद्धि योजना’ को नए नाम ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के रूप में लॉन्च कर सकती है. इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल जून 2026 में शुरू किया जाएगा.इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लगभग 17 लाख महिलाओं को मदद मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  CTET एग्जाम 2026 के लिए CBSE ने जारी किया शेड्यूल; ऐसे करें अप्लाई

कौन महिलाएं होगी पात्र?

सरकार ने इस बार ‘महिला समृद्धि योजना’ को निष्पक्ष बनाने के लिए पात्रता के कड़े नियम लागू किए है. इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) श्रेणी में आती है. इसके साथ ही, उनके पास दिल्ली का आधार कार्ड हो और महिला की सरकारी नौकरी ना हो. इस योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग लागू करेगा और इसकी निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर की जाएगी. इससे पहले भी योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.