दिल्लीवासियों को बड़ी राहत, अब CNG और इलेक्ट्रिक अंतिम संस्कार पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए MCD ने बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि अब शहर में इलेक्ट्रिक और CNG से होने वाले अंतिम संस्कार पूरी तरह मुफ्त होंगे. यह व्यवस्था 1 जून से लागू कर दी गई है. इस योजना को MCD ने साल की शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मंजूरी दी थी. MCD अधिकारियों के मुताबिक, शहर के कई श्मशान घाटों का संचालन अब NGO और सामाजिक संस्थाओं को सौंपा जाएगा.

Cremation

इनके संचालन और रखरखाव के लिए हर एक CNG या इलेक्ट्रिक अंतिम संस्कार पर 500 रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी. हालांकि, पारंपरिक लकड़ी से होने वाले अंतिम संस्कार पहले की तरह जारी रहेंगे, लेकिन उन्हें इस मुफ्त सुविधा का हिस्सा नहीं बनाया गया है.

लकड़ी की होगी बचत

मिली जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक या CNG शवदाह से पर्यावरण को कई फायदे मिलते हैं. हर एक अंतिम संस्कार में करीब 700 किलो लकड़ी की बचत होती है जिससे पेड़ों की कटाई कम होती है. इसके अलावा ,पारंपरिक तरीके की तुलना में काफी कम धुआं निकलता है और वायु प्रदूषण में भी कमी आती है. पहले इलेक्ट्रिक अंतिम संस्कार के लिए लोगों को करीब 500 रुपये और CNG से अंतिम संस्कार के लिए लगभग 1,500 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे.

यह भी पढ़े -  SVC Delhi Jobs: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जूनियर सहायक पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

इन जगहों पर सुविधा उपल्बध

राजधानी में फिलहाल 9 स्थानों पर CNG अंतिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध है. इनमें सराय काले खां, रोहिणी सेक्टर- 26 (कैवल्य धाम), द्वारका सेक्टर- 24, ग्रीन पार्क, कड़कड़डूमा, गाजीपुर, सुभाष नगर, पंजाबी बाग और हस्ताल शामिल हैं. इस पहल से पर्यावरण संरक्षण के साथ- साथ लोगों को आर्थिक राहत भी मिलेगी. अब MCD की नई व्यवस्था के तहत इन सुविधाओं का लाभ बिना किसी शुल्क के लिया जा सकेगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.