क्या आधार कार्ड में DOB भी हो सकती है चेंज? देखें क्या कहता है UIDAI का नियम

नई दिल्ली | आज के मौजूदा समय में आधार कार्ड एक बेहद ही जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है, जिसकी जरूरत आज के समय में आपको हर एक कार्य में पड़ती है. चाहे आपको नया सिम लेना हो या फिर किसी बैंक में अकाउंट ओपन करवाना हो या फिर किसी कॉलेज या स्कूल में एडमिशन लेना हो, आपको हर काम के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की तरफ से जारी किए गए आधार कार्ड में आपकी बायोग्राफी और डेमोग्राफिक जानकारी होती है.

Aadhar Card

इसमें आपका डेट ऑफ बर्थ यानी की जन्मतिथि, एड्रेस और बायोमेट्रिक डिटेल भी शामिल होती है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप आधार में कैसे अपनी डेट ऑफ बर्थ को आसानी से चेंज कर सकते हैं.

क्या आधार कार्ड में DOB भी हो सकती है चेंज?

आधार में गलती होने पर उसे अपडेट या सही करवाने के लिए लोगों को काफी चक्कर लगाने पड़ते हैं, क्योंकि उनके पास प्राप्त जानकारी नहीं होती. आपने भी देखा होगा कि अक्सर कई लोगों के आधार कार्ड में नाम, डेट ऑफ बर्थ (DOB) या एड्रेस गलत होता है जिस वजह से उन्हें बार- बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं. अगर आधार कार्ड में जानकारी सही नहीं होगी, तो आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे.

आप अपने आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ को भी चेंज करवा सकते हैं. UIDAI का नियम कहता है कि आप आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ को केवल एक ही बार सही करवा सकते हैं. अगर आपके आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ गलत है, तो उसे ठीक करवाने के लिए आपको कुछ बेसिक डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी. आप चाहे तो पैन कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी किए गए सर्टिफिकेट आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

इस प्रकार सही करवाए डेट ऑफ बर्थ

  • इसके लिए सबसे पहले आपको सारे डॉक्यूमेंट लेकर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा. इसके बाद, यहां आप अपनी डेट ऑफ बर्थ को सही करवा सकते हैं.
  • यहां पर आपको काउंटर से करेक्शन फॉर्म लेकर फिल कर देना है.
  • अब आपको अपना नाम, आधार नंबर और वह जानकारी देनी है जो आपको सही करवाना चाहते है, जैसे अगर आपको डेट ऑफ बर्थ चेंज करवानी है, तो उसके बारे में आपको जानकारी फिल कर देनी है.
  • आधार सेंटर पर मौजूद अधिकारी आपकी बायोमेट्रिक डिटेल लेकर उसे वेरीफाई करेंगे, जिसमें आपके फिंगरप्रिंट से लेकर आईरिस स्कैन तक किया जा सकता है.
  • इसके साथ ही, आपके फॉर्म को चेक किया जाएगा और आपसे जानकारी ली जाएगी.
  • अगर आपके डॉक्यूमेंट सही पाए गए, तो आपकी डेट ऑफ बर्थ को चेंज कर दिया जाएगा. इसके लिए आपको कुछ समय का इंतजार करना होगा.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.