7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, 2.59 लाख रुपए तक बढ़ने वाली हैं सैलरी

नई दिल्ली, 7th Pay Commission | एक करोड़ से ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए फिर से खुशखबरी सामने आ रही है. दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में एक बार फिर से इजाफा हो सकता है. केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Releif) में इस बार फिर 4% तक की बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहें हैं. अगर सबकुछ ठीक- ठाक रहा तो यह बढ़ोतरी अगस्त माह में लागू हो जाएगी.

Salary Rupee

महंगाई भत्ता 38% हों जाने के बाद 18 हजार बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को 6,840 रुपए डीए मिलेगा. इन कर्मचारियों को 34% डीए के हिसाब से अभी 6,120 रुपए मिल रहे हैं. यानि उनकी मासिक सैलरी में 720 रुपए का इजाफा हो जाएगा. इस तरह सालाना वेतन 8,640 रुपए बढ़ जाएगा.

वहीं 56,900 रुपए की बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को फिलहाल 34% डीए के हिसाब से अभी 19,346 रुपए मिल रहें हैं. ऐसे में 38% डीए होने पर इन कर्मचारियों को 21,622 रुपए मिलेंगे. यानि हर महीने सैलरी में 2,276 और सालाना वेतन में 27,312 रुपए की बढ़ोतरी होगी. अधिकतम सैलरी रेंज में कैलकुलेशन करें तो 56,900 रुपए की बेसिक सैलरी पर हर महीने 21622 रुपए DA के रूप में मिलेंगे. कुल सालाना महंगाई भत्ता 259464 रुपए होगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

दरअसल All India Consumer Price Index (AICPI) के मार्च के जारी आंकड़ों में एक अंक की बढ़ोतरी दर्ज गई है, ऐसे में एक बार फिर महंगाई भत्ता बढ़ना तय माना जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि कर्मचारियों का जुलाई-अगस्त में महंगाई भत्ता, महंगाई राहत में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए और डीआर 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा.

दरअसल सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में साल में दो बार रिविजन होता है. पहला जनवरी और दूसरा जुलाई के महीने में दिया जाता है. सरकार ने 30 मार्च को डीए और डीआर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद यह बढ़कर 31 से 34 फीसदी हो गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.