केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 4 भत्तों में इजाफा तय, सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी

नई दिल्ली | अगर आप भी केन्द्रीय कर्मचारी हैं तो यह खबर आपके लिए खुशी देने वाली है. केन्द्र सरकार ने अभी हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की है. इसके अलावा अब अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी होने वाली है. अगले महीने कर्मचारियों का वेतन बढ़कर आएगा. साथ ही कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा.

rupay

टीए और सीए में बढ़ोतरी

महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों के ट्रेवल अलाउंस (Travel Allowance) और सिटी एलाउंस (City Allowance) में भी बढ़ोतरी होगी. बता दें कि डीए बढ़ोतरी के बाद टीए और सीए में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है.

बढ़ेगी ग्रेच्युटी

इसके अलावा, प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) और ग्रेच्युटी (Gratuity) में भी बढ़ोतरी होगी. केंद्रीय कर्मचारियों के मंथली पीएफ और ग्रेच्युटी की गणना बेसिक वेतन और डीए से होती है. ऐसे में महंगाई भत्ते के बढ़ने से पीएफ और ग्रेज्युटी का बढ़ना तय है.

कर्मचारियों को होगा डबल फायदा

डीए बढ़ोतरी से केन्द्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस और ट्रेवल अलाउंस में बढ़ोतरी तो तय है और साथ ही कर्मचारियों को चार भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा पहुंचेगा. सरकारी कर्मचारियों का डीए महज नौ महीने में बढ़कर दोगुना हो गया है. अब कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को 34% के हिसाब से डीए और डीआर मिलेगा.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

सरकार पर बढ़ेगा बोझ

सरकार की इस घोषणा के बाद 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों को फायदा पहुंचेगा. दूसरी तरफ इससे सरकार के खजाने पर 9455.50 करोड़ का वार्षिक बोझ बढ़ेगा. इसके इतर, केंद्रीय कर्मचारी संगठन सरकार पर 18 महीने के बकाए एरियर के लिए भी दबाव बना रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय की रूलिंग है कि वेतन और अलाउंस कर्मचारी का हक है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.